विद्यालय में छात्रों के बीच एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। जम्मू और कश्मीर को पश्चिम बंगाल के साथ जोड़ा गया है। यहाँ छात्रों को बंगाली लोकगीत, नृत्य, कला एवं संस्कृति आदि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति को जानने और सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।